बीडीओ ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा, आक्रोश

Updated at : 21 Oct 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा, आक्रोश

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ आवास के समीप शुक्रवार की सुबह पशु चराने को लेकर बीडीओ ज्ञानमणी एक्का द्वारा एक बुजुर्ग को डंडे से पीटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बुजुर्ग के परिजनों में आक्रोश है. घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास […]

विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ आवास के समीप शुक्रवार की सुबह पशु चराने को लेकर बीडीओ ज्ञानमणी एक्का द्वारा एक बुजुर्ग को डंडे से पीटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बुजुर्ग के परिजनों में आक्रोश है. घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया. बुजुर्ग के अनुसार पशु चराने के दौरान बीडीओ ने उनकी पिटाई की है. जानकारी के अनुसार उत्तरी पंचायत के कर्बला नगर निवासी 70 वर्षीय मो इसाक अपने पशुओं को बीडीओ आवास के पास चरा रहे थे.

बीडीओ ने उक्त स्थल पर बैडमिंटन नेट लगा होने की बात कहते हुए मो इसाक से पशुओं को वहां चराने से मना किया.पशुओं को चरा रहे बुजुर्ग ने बीडीओ को नहीं पहचाना और दोनों के बीच बहस हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान बीडीओ ने मो इसाक की डंडे से पिटाई कर दी.
घटना के बाद परिजनों में बीडीओ के खिलाफ काफी आक्रोश है. बाद में इसकी सूचना उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा के अलावा जिले के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी दी गयी.
मो इसाक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. बीमारी के दौरान फिसल कर गिरने से उनकी पसली की हड्डी टूट गयी है. उनका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है. पीड़ित ने बताया कि पहले से टूटे पसली पर पुनः चोट लग जाने से दर्द बढ़ गया है.
आरोप बेबुनियाद : बीडीओ
इस संबंध में बीडीओ ज्ञानमनी एक्का ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में कुछ बच्चे व एक बुजुर्ग व्यक्ति मेरे आवास के समीप जानवर चरा रहे थे. मैं कार्यालय जाने के लिए निकला, तो देखने पर मना किया. साथ ही जानवर को हटा लेने को कहा. नहीं हटाने पर चेतावनी दी. इसी दौरान बुजुर्ग व्यक्ति बोला मारेंगे मारो और मेरे पास आ गया. यहीं पर मेरा हाथ उसके छाता से फंस गया, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति को चोट आयी होगी. बीडीओ ने बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. साथ ही कहा कि इस मामले में राजनीति की जा रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola