एक मिनट में घर पर तैयार करें कंडेंस्ड मिल्क, ट्राई करें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का तरीका

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Mar 2026 3:44 PM

विज्ञापन

फोटो-इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria

One Minute Condensed Milk: मिठाई बनाना है और कंडेंस्ड मिल्क खत्म हो गया है तो घर पर ही आसानी से तैयार करें कंडेंस्ड मिल्क. आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका. 

विज्ञापन

One Minute Condensed Milk: चाहे त्योहार हो, खास अवसर हो या मीठा खाने का मन मिठाई हमेशा माहौल को और भी खास बना देती है. घर पर बनी मिठाई की बात ही कुछ और होती है. अक्सर किसी भी खास मौके पर जब हम घर में केक, लड्डू या हलवा बनाने की सोचते हैं, तो कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं. कंडेंस्ड मिल्क से मिठाई का स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसका इस्तेमाल करने से सिर्फ मिठास ही नहीं बढ़ती, बल्कि मिठाई का टेक्सचर भी क्रिमी और मुलायम हो जाता है. अगर आप भी घर पर मिठाई बनाते हैं और बाहर से कंडेंस्ड मिल्क खरीद कर लाते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही आसानी से कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं. इस रेसिपी को तैयार करने में आपको 1 मिनट का समय लगेगा. कंडेंस्ड मिल्क बनाने की रेसिपी मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है. 

कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 कप दूध पाउडर
  • आधा कप पिसी हुई चीनी
  • 40 ग्राम मक्खन (पिघला हुआ)
  • आधा कप गर्म पानी

कंडेंस्ड मिल्क को कैसे तैयार करें?

  • कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक ब्लेंडर जार को लें. अब ब्लेंडर जार में दूध पाउडर, पिसी हुई चीनी, पिघला हुआ मक्खन और गर्म पानी डालें. 
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण गाढ़ा और स्मूद न हो जाए. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इस तरह से आप कंडेंस्ड मिल्क को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola