दीपावली: घरों, प्रतिष्ठानों की हुई सजावट, लाइटिंग से जगमग होगा घर आंगन, दीपावली आज, खूब हुई खरीदारी

Updated at : 19 Oct 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली: घरों, प्रतिष्ठानों की हुई सजावट, लाइटिंग से जगमग होगा घर आंगन, दीपावली आज, खूब हुई खरीदारी

झुमरीतिलैया : दीपों का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. दीपावली के पूर्व लोग अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने में लगे रहे. गुरुवार को विभिन्न जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना होगी, तो रोशनी से घर-आंगन जगमग नजर आयेगा. इधर, दीपावली को लेकर बाजार में बुधवार को चहल-पहल रही. मिट्टी के […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : दीपों का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. दीपावली के पूर्व लोग अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने में लगे रहे. गुरुवार को विभिन्न जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना होगी, तो रोशनी से घर-आंगन जगमग नजर आयेगा. इधर, दीपावली को लेकर बाजार में बुधवार को चहल-पहल रही. मिट्टी के दीया से लेकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने के साथ ही पूजा का सामान, पटाखा दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी.

बाजार में चाइनीज सामान के बहिष्कार की लहर के बाद दीपावली के मौके पर अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट की खरीदारी हर वर्ष की अपेक्षा काफी कम दिखी. घर की सजावट को लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. कहीं दीया, बाती तो कहीं घरौंदा और मिट्टी के खिलौने खरीदने में लोग लगे रहे.

वहीं दीवाली में लक्ष्मी गणेश के पूजा के लिए भगवान की मूर्ति, पूजा का सामान, बही खाता की बिक्री भी परवान पर रही. वहीं सात रंग का भूंजा, धान का लावा, गेहूं, चना, बादाम, चूड़ा, मकई व बाजरा की भी खरीदारी में लोग जुटे रहे. जयनगर निवासी सुरेंद्र भाई मोदी व गांधी रोड निवासी अनिता कुमारी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन मिट्टी के खिलौने में सात रंग का भूंजा को भर कर घरौंदा में रखा जाता है और इसकी पूजा होती है. उन्होंने बताया कि इस तरह की पूजा करने से साल भर घर में अन्न का भंडार भरा रहता है. रंगोली बनाने का भी काफी क्रेज है. इसे लेकर रंगोली के रंगों की भी खूब खरीदारी हुई. दीपावली को लेकर शहर के मिठाई दुकानों में भी लोगों ने खूब खरीदारी की. घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा को लेकर फलों की भी खरीदारी की गयी. बाजार में मिट्टी का दीया 100 रुपये प्रति सैकड़ा, जबकि घरौंदा 200 से 500 रुपये तक में बिका. मिट्टी के खिलौने 30 से 70 रुपये में बिका. वहीं लक्ष्मी गणेश की मूर्ति 30 रुपये से 300 रुपये तक में बिका. दीया बेच रहे व्यक्ति ने बताया कि बाजार में भाव पिछले वर्ष वाला ही रहा. मिट्टी सहित अन्य चीजों का दर बढ़ गया, पर दिया का दाम नहीं बढ़ा.

रोशनी वाले पटाखों की ज्यादा रही मांग
शहर के झंडा चौक, रेलवे स्टेशन रोड आदि स्थानों में लगायी गयी पटाखे की दुकानों में लोगों ने जम कर खरीदारी की. स्टेशन रोड में संचालित उस्मान भाई पटाखा दुकान के संचालक ने बताया कि इस वर्ष मुर्गा छाप व सुप्रीम छाप के पटाखों की अधिक मांग है. पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पटाखों की बिक्री में काफी कमी आयी है. उनके अनुसार जीएसटी की मार पटाखा कारोबार पर पड़ा है. पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पटाखों में 28 प्रतिशत तक जीएसटी लग रहा है. इस वर्ष आवाज वाले पटाखों के बजाय रोशनी वाले पटाखों की ज्यादा मांग है. फुलझड़ियां व चकरघिन्नी, राकेट जैसे पटाखे की बिक्री ज्यादा हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola