मृतक के परिजनों का अनिश्चितकालीन धरना: वार्ता के बाद समाप्त, प्रो जानकी यादव ने कहा वादों से मुकरना डीवीसी की पुरानी आदत

Updated at : 15 Oct 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का अनिश्चितकालीन धरना: वार्ता के बाद समाप्त, प्रो जानकी यादव ने कहा वादों से मुकरना डीवीसी की पुरानी आदत

जयनगर: हिरोडीह निवासी मृतक संतोष चौधरी के पिता बालेश्वर चौधरी, उसकी माता व अन्य परिजनों ने मृतक को इंसाफ व डीवीसी द्वारा तय मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को बांझेडीह प्लांट के गेट नंबर एक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. इंसानियत व इंसाफ की लड़ाई लड़ते हुए विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष […]

विज्ञापन
जयनगर: हिरोडीह निवासी मृतक संतोष चौधरी के पिता बालेश्वर चौधरी, उसकी माता व अन्य परिजनों ने मृतक को इंसाफ व डीवीसी द्वारा तय मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को बांझेडीह प्लांट के गेट नंबर एक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. इंसानियत व इंसाफ की लड़ाई लड़ते हुए विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव भी धरना में शामिल हुए.

अध्यक्षता पूर्व उप मुखिया शिवकुमार यादव व संचालन युवा नेता उमेश यादव ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि किये गये वादों से मुकरना डीवीसी की पुरानी आदत है. संतोष चौधरी के मामले में प्रबंधन को मुकरने नहीं दिया जायेगा. वार्ता के बाद बने सहमति पत्र की सभी मांगों को पूरा कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उसे इंसाफ दिला कर रहेंगे.

प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा करें, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहे. उन्होंने कहा कि 2015 में विस्थापन पुनर्वास नीति को मंजूरी मिली, मगर आज तक उसे लागू नहीं किया गया. बाहरी लोगों का गेट पास फटाफट बन रहा है और स्थानीय लोग चक्कर कर रहे है. कहा कि डीवीसी सावधान हो जाये, विस्थापित अब जाग गये है. उन्होंने कहा कि विस्थापित अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे है और प्रबंधन बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने में व्यस्त है. कहा कि जमीन देनेवाले विस्थापित धूप में धरना पर बैठे है और प्रबंधन के अधिकारी एसी रूम में बैठे है. कहा कि प्रबंधन राइफलधारियों की भीड़ जमा कर विस्थापितों को डराने का प्रयास न करें.

विस्थापित राइफल का जवाब जुआठ से देना जानते है. धरना को विधायक प्रतिनिधि महेंद्र दास, महावीर यादव, दामोदर यादव, मुखिया दशरथ यादव, पंसस प्रतिनिधि मुन्ना यादव, विनोद यादव, तिलक यादव, पप्पू साव, शिवशंकर वर्णवाल, विवेक साव, शहाबुद्वीन, आलोक सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर राजकुमार नायक, केदार यादव, भोला साव, दिनेश चौधरी, बनवारी चौधरी, रामसहाय यादव, बलराम राणा, वार्ड सदस्य उमेश यादव, खूबलाल यादव, अरुण यादव, दिलीप कुमार, रामेश्वर चौधरी, राम सहाय यादव, अरविंद यादव, महेश साव, बैजयंती देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, प्रदीप यादव, मुकेश यादव, सिकंदर यादव आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी ने किया. विधि व्यवस्था के संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अशफाक अहमद, सीओ बालेश्वर राम, सीआइएसएफ के कमांडेट कमलेश कुमार, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, डैम ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह, सअनि विजय सिंह दलबल के साथ मौजूद थे.
क्या है मामला: प्लांट परिसर के अंदर होटल संचालित करनेवाले हिरोडीह निवासी संतोष चौधरी की मौत 13 नवंबर 2016 की रात प्लांट के अंदर हो गयी थी. 14 नवंबर को मुआवजा की मांग को लेकर विधायक प्रो जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, सीओ बालेश्वर राम, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह के बीच वार्ता हुई और इसमें सहमति बनी थी कि मृतक के परिजनो को पांच लाख रुपये, एक को अस्थायी नौकरी तथा उक्त होटल चलाने की अनुमति दी जायेगी. वार्ता की शर्तों का लिखित एकरारनामा हुआ. मगर 11 माह बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला, बल्कि प्रबंधन ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया. गत नौ अक्तूबर को विधायक प्रो यादव ने इस मामले में पुन: वार्ता की. मगर वार्ता विफल रही और मृतक के पिता ने आंदोलन की घोषणा की तथा विधायक प्रो यादव ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की. इधर जयनगर निवासी स्व अजय सिंह की पत्नी ममता सिंह ने विधायक से प्लांट में नौकरी की गुहार लगायी है. उसके पति अजय सिंह प्लांट में नवयुग कंपनी में कार्यरत थे. कार्य अवधि में उनकी मौत नौ अप्रैल 2013 को हो गयी थी. उनकी मौत के बाद भी वार्ता हुई थी और वार्ता में मृतक के पत्नी को नौकरी देना तय हुआ था. मगर आज तक उसे नौकरी नहीं मिली है.
वार्ता के बाद धरना समाप्त : देर शाम को प्लांट परिसर मे प्रबंधन व आंदोलनकारियो के बीच वार्ता हुई. इसमें मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को मेंटेनेंस कंपनी में नौकरी देने, उसके होटल को चालू रखने तथा दो माह अंदर नकद मुआवजा का भुगतान पर सहमति बनी अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ. वार्ता में केटीपीएस के परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा, मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती, विधायक प्रो जानकी यादव, पुलिस निरीक्षक राजवल्लभ पासवान, सीओ बालेश्वर राम, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, सीआइएसएफ कमांडेट कमलेश कुमार, उमेश यादव, दामोदर यादव, खूबलाल यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola