कांवर पद यात्रा आज

Updated at : 31 Jul 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
कांवर पद यात्रा आज

झुमरीतिलैया: श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में 31 जुलाई को आयोजित होनेवाली कांवर पद यात्रा को लेकर रविवार को जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गयी. मौके पर मुख्य रूप से गया से आये विनोद बरबिघिया व श्रीराम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मनोज साव व सचिव मुन्ना भदानी ने संयुक्त रूप से बाबा का […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया: श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में 31 जुलाई को आयोजित होनेवाली कांवर पद यात्रा को लेकर रविवार को जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गयी. मौके पर मुख्य रूप से गया से आये विनोद बरबिघिया व श्रीराम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मनोज साव व सचिव मुन्ना भदानी ने संयुक्त रूप से बाबा का ध्वज दिखा कर रवाना किया.

बाइक रैली अड्डी बंगला दुर्गा मंडप से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए इंदरवा मवि के प्रांगण में जाकर संपन्न हुई. बाइक रैली के जरिये 31 जुलाई को होनेवाले कांवर पद यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की. मौके पर सत्येंद्र सिन्हा, राजेश गुप्ता, राकेश कपसिमे, सुभम कपसिमे, राहुल कपसिमे, साकेत सिंह, राजेश शर्मा, विकास कुमार, पीयूष लोहानी, विकास कुमार, छोटू केसरी, संजू सिंह, विक्की केसरी, लखन सिंह, अनूप वर्णवाल, राजन गुप्ता, सुजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

इस संबंध में मंडल के अध्यक्ष मनोज साव व सचिव मुन्ना भदानी ने बताया कि सभी श्रद्धालु सोमवार की सुबह सात बजे झरनाकुंड धाम से जल उठाकर इंदरवा मवि के प्रांगण में जमा होंगे. इसके बाद यहां से भक्त भव्य झांकी के साथ ध्वजाधारी धाम जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और नप के अध्यक्ष संतोष यादव हरी झंडी दिखा कर कांवर पद यात्रा को रवाना करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola