शेमरॉक गुरुकुल में ब्लू दिवस मनाया गया, आराध्या मिस ब्लू व स्वयं बने मिस्टर ब्लू

कोडरमा: गांधी स्कूल रोड स्थित शेमरॉक गुरुकुल में शुक्रवार को ब्लू दिवस मनाया गया. मौके पर सभी बच्चे व टीचर ब्लू रंग के ड्रेस मे स्कूल आये थे. बच्चों को ब्लू रंग की जानकारी देते हुए निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि आकाश का रंग ब्लू होता है व समुंदर भी ब्लू दिखता है. किंग […]
नर्सरी के बच्चों ने ब्लू रंग से हैंड इम्प्रेशन एक्टिविटी की. केजी के बच्चों ने पेपर व रंग उपयोग करके ओसन व बटर फ्लाई बनाया. क्लास वन के बच्चों ने ब्लू रंग के पेपर से फूल बनाया और क्लास टू के बच्चों ने क्रिसमस ट्री, मिस ब्लू आराध्या व मिस्टर ब्लू स्वयं बने. प्रिंसिपल रश्मि प्रवीण वर्णवाल ने सभी विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को रंगों की जानकारी जल्द होती है.
अभिभावकों ने स्कूल के इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की. मौके पर सत्यप्रकाश, प्रियांशु, प्रियांशी, काव्य किंजल, नमन, जसमीत, जसप्रीत, वंश, दिव्या, एंजेल, प्राची उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलग्ना, पूजा, सिमरन, निधि, रानी, वर्षा, सुरभि, जूही, स्वाति,दिव्या ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




