खराब प्रदर्शन करनेवाले 20 प्रज्ञा केंद्र होंगे बंद

कोडरमा बाजार. प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत जिले के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को अभियान से जोड़ कर उन्हें ई साक्षर बनाने को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बिरसा सांस्कृतिक भवन में कार्यशाला लगायी गयी. कार्यशाला में डीजी सप्ताह कार्यक्रम में भाग नहीं लेने, पीएमजी दिशा कार्यक्रम में रुचि […]
कोडरमा बाजार. प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत जिले के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को अभियान से जोड़ कर उन्हें ई साक्षर बनाने को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बिरसा सांस्कृतिक भवन में कार्यशाला लगायी गयी. कार्यशाला में डीजी सप्ताह कार्यक्रम में भाग नहीं लेने, पीएमजी दिशा कार्यक्रम में रुचि नहीं आदि के आरोप में जिले के 20 प्रज्ञा केंद्रों को बंद करने का निर्देश डीसी ने दिया. इन केंद्रों पर केवल झार सेवा से संबंधित कार्य करने का आरोप है, जबकि अन्य कार्यक्रमों में निर्देश के बाद भी रुचि नहीं लेने का आरोप है.
मौके पर डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान से 14 वर्ष से 60 वर्ष वर्ग आयु वाले लोगों को जोड़ना है, ताकि लोगों को ई साक्षर बनाया जा सके. इसके लिए प्रज्ञा केंद्र संचालक लोगों के निबंधन करने में तेजी लायें. कहा कि सभी प्रज्ञा केंद्र अब पंचायत भवनों से काम करेंगे. जल्द से जल्द केंद्रों को पंचायत भवन में शिफ्ट करें, ताकि आमजनों को अधिक सुविधा मिल सकें. उन्होंने केंद्र संचालकों को सेवा से संबंधित आवेदन लेने व उसकी प्रविष्टि के बाद आवेदक को पावती देने का निर्देश दिया.
मौके पर डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, इडीएम राजदेव महतो, डीआइओ सुभाष यादव, सीएससी मैनेजर प्रफुल्ल कुमार चौधरी, महबूब आलम, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




