स्वच्छता की दिशा में कोडरमा जिले का एक महत्वपूर्ण कदम, कोडरमा प्रखंड ओडीएफ घोषित

कोडरमा: जिले का सदर प्रखंड (कोडरमा) शुक्रवार को ओडीएफ घोषित कर दिया गया. यह घोषणा उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने झुमरीतिलैया बाइपास स्थित शिव वाटिका में आयोजित समारोह में की. मौके पर उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता की दिशा में कोडरमा जिले का महत्वपूर्ण कदम है. शनिवार को डोमचांच प्रखंड भी खुले में शौच से […]
हम स्वच्छता की दिशा में दो कदम और आगे निकल आयेंगे. उन्होंने स्वच्छ भरत मिशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कार्यों की सराहना की. कहा कि अधिकतर पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है. 15 अगस्त तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी है. कहा कि जिले में जो पंचायत ओडीएफ घोषित किये जा रहे हैं, उनके वेरिफिकेशन का कार्य जिलास्तर पर चल रहा है. कुछ दिन में पंचायतें जिलास्तर पर भी वेरीफाइड हो जायेगी. उन्होंने सभी पंचायतों के मुखिया से अपील की कि वे अब ओडीएफ प्लस के लिए तैयारियां शुरू कर दें. यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कोई भी अभिवंचित परिवार शौचालय से वंचित न रहें.
मौके पर डीएसइ परबला खेस, जीएसएफ के मृत्युंजय चंद्रा व संजय सिंह, कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम, चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, कोडरमा बीडीओ मिथिलेश चौधरी, चंदवारा बीडीओ सुनीला खलको, डोमचांच बीडीओ नारायण राम, चंदवारा की जिप सदस्य अमृता सिंह व विभिन्न प्रखंडों के मुखिया, जल सहिया मौजूद थे. संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




