जल, जंगल व जमीन को बचायें
Updated at : 06 Jun 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस. कोडरमा वन प्रमंडल ने निकाली प्रभातफेरी कोडरमा : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को कोडरमा वन प्रमंडल द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. सुबह छह बजे अरणया वन विश्रामागार से निकली प्रभातफेरी जयनगर मोड़, हनुमान मंदिर तक पहुंचा, उसके बाद वापस पहुंचकर समाप्त हुई. प्रभातफेरी के दौरान जन-जन का एक ही नारा पर्यावरण हो […]
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस. कोडरमा वन प्रमंडल ने निकाली प्रभातफेरी
कोडरमा : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को कोडरमा वन प्रमंडल द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. सुबह छह बजे अरणया वन विश्रामागार से निकली प्रभातफेरी जयनगर मोड़, हनुमान मंदिर तक पहुंचा, उसके बाद वापस पहुंचकर समाप्त हुई. प्रभातफेरी के दौरान जन-जन का एक ही नारा पर्यावरण हो स्वच्छ हमारा समेत कई संदेश दिये गये.
मौके पर उपस्थित एसीएफ बीबी सिन्हा ने कहा कि आज जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है. पर्यावरण को लगातार पहुंच रहे नुकसान से बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए. कहा कि प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता लानी है. इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर सत्येंद्र कुमार चौधरी, शंकर महतो, फॉरेस्टर सुरेश कुमार चौधरी व अन्य कर्मी मौजूद थे.
नेहरू युवा केंद्र ने निकाली जागरूकता रैली
इधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र कोडरमा द्वारा कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी. केंद्र के लेखा लिपिक नैयर परवेज ने लोगों से कम से कम दो-दो पौधे लगाने की अपील की.
रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. रैली जयनगर रोड से होते हुए चौक पर समाप्त हुई. रैली में शामिल राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्लोगन जैसे पेड़ काट कर मत बनो हीरो, यही बनाता है सबको जीरो. पेड़ लगाना है, पर्यावरण बचाना है, पेड़ होंगे, तो मिलेगी छांव वरना जलेंगे हमारे पांव, जो देता है पेड़ों को पानी, वहीं व्यक्ति है सच्चा ज्ञानी से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. मौके पर अरुण कुमार यादव, धर्मेंद्र रजक, विक्की कुमार, सुभाष चंद्र राणा, चंचला कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, कुंदन कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, राजा राम चौधरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




