दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Updated at : 05 Jun 2017 10:10 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र के पेठियाबागी निवासी श्याम राणा की विवाहित पुत्री ललिता देवी ने इटखोरी परोका कला निवासी अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उसने कहा है कि उसका विवाह मार्च 2016 में परोका कला निवासी विवेक कुमार राणा के साथ हुआ था. शादी के समय […]
विज्ञापन
जयनगर : थाना क्षेत्र के पेठियाबागी निवासी श्याम राणा की विवाहित पुत्री ललिता देवी ने इटखोरी परोका कला निवासी अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.
दर्ज मामले में उसने कहा है कि उसका विवाह मार्च 2016 में परोका कला निवासी विवेक कुमार राणा के साथ हुआ था. शादी के समय तीन लाख रुपये नगद व दो लाख रुपये का समान दहेज के रूप में दिया गया था. मगर शादी के कुछ माह बाद ही अपने मायके से दो लाख रुपये व बाइक लाने की ससुराल वालों ने जिद्द करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
ललिता देवी ने कहा कि इस दौरान जब वह गर्भवती थी, तब उसके पति व ससुराल वालों नेधोखे से उसका गर्भपात करा दिया. उसने इस मामले में अपने पति विवेक कुमार राणा, सास सुमित्रा देवी, ससुर कामदेव राणा, ज्येष्ठ अभिमन्यु राणा व ननद पुष्पा देवी को आरोपी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




