10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

Updated:
विज्ञापन
10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

कैडेट्स ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन

कैडेट्स ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति::::हेडिंग कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ. शिविर कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में आयोजित किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन तथा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी थे. विशिष्ट अतिथियों में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार, नगर पर्षद झुमरी तिलैया के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरी तिलैया, राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहाल), आरएलएसवाई कॉलेज, जेजे कॉलेज, जेएनवी पुतो, डीएवी स्कूल तथा ग्रिजली स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं मनमोहक बांसुरी वादन की शानदार प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि साजिद हुसैन ने कहा कि एनसीसी केवल शारीरिक प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है. कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक परिवार जैसा अनुभव प्रदान करने वाला रहा. सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों व एनसीसी अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. शिविर के आयोजन में सूबेदार मेजर जी चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राधिका, जीसीआई शिवानी शर्मा, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सत्यानंद, अनिल कुमार, सूबेदार चंपा मुरमुर, चंद्रहास, आरएन हेंब्रम, जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, विकास कुमार, आदित्य मिश्रा, रितेश कुमार के अलावे बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दिग्विजय कुमार, एलडीसी रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola