तोरपा में वज्रपात से महिला घायल
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इचा बड़का टोली गांव की संतोषी आइंद (49) वज्रपात से घायल हो गयी.
विज्ञापन
तोरपा. थाना क्षेत्र के इचा बड़का टोली गांव की संतोषी आइंद (49) वज्रपात से घायल हो गयी. सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. अस्पताल के डॉ संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है. उसका इलाज चल रहा है. महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे संतोषी हाथ धोने के लिए अपने घर के बाहर निकली थी. उसी समय बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर संतोषी आईंद घायल हो गयी. इसके बाद लोग उसे इलाज रेफरल अस्पताल ले आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










