ePaper

ईंद मेला में उमड़े ग्रामीण

Updated at : 08 Oct 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
ईंद मेला में उमड़े ग्रामीण

रनिया प्रखंड के बेलसियागढ़ बगीचा में बुधवार को ईंद मेला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

रनिया.

रनिया प्रखंड के बेलसियागढ़ बगीचा में बुधवार को ईंद मेला का आयोजन किया गया. गांव के पहान ने पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-समृद्धि की कामना की. मेला का उदघाटन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि ईंद मेला प्रकृति से जुड़ा त्योहार है. इसे हमारे पूर्वजों ने परंपरागत तरीके से मनाते आ रहे हैं. ईंद मेला से गांव में सुख, समृद्धि व खुशहाली आती है. मेला में समिति ने लोगों के मनोरंजन के लिए नागपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया. कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि लोग थिरकने को विवश हो गये. लोगो ने आधुनिक और ठेठ गीतों का भरपूर मनोरंजन किया. मेला में ईख, खिलौना और मिठाई की दुकानों में लोग जमकर खरीदारी की. कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, जय किशुन भुइयां, देवनाथ मघइया, वीरेन कडुलना, कृष्णा सिंह, सुरेश कंडुलना, जूस्तयान भेगरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola