आदिवासी समाज की आक्रोश रैली 14 को

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी समाज की आक्रोश रैली 14 को

कुरमी-कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी बनाये जाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. कुरमी-कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी बनाये जाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इसके तहत मंगलवार को अड़की प्रखंड के कोचांग स्थित सामुदायिक भवन में बैठक की गयी. बैठक में कुरमी-कुड़मी समाज के द्वारा आदिवासी बनाये जाने की मांग के विरोध में 14 अक्टूबर को आहुत आदिवासियों की आक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में काली मुंडा की अध्यक्षता में दक्षिणी अड़की के कोचांग, बीरबांकी, तोड़ांग, मदहातू, बोहंडा और तिरला पंचायत के मुंडा और पहान सहित अन्य शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि कुरमी-कुड़मी को आदिवासी बनाये जाने से हमारा हक और अधिकारी छिन जायेगा. अपने हक और अधिकार की रक्षा के लिए महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हों. मौके पर जगराम मुंडा, लादू मुंडा, रमण टूटी, जबोर मुंडा, सनिका मुंडा सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola