बांधटोली नाला में पुल नहीं होने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
बांधटोली नाला में पुल नहीं होने से परेशानी

प्रखंड के ओकड़ा पंचायत के बांधटोली नाला पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

प्रखंड के ओकड़ा पंचायत के बांधटोली नाला पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है. बांधटोली गांव में लगभग 25 घर हैं. लोगों को पंचायत व प्रखंड मुख्यालय आने के लिए रास्ते में नाला को पार करना पड़ता है. नाला में सालों भर दो से तीन फुट पानी भरा रहता है. ओकड़ा पंचायत के मुखिया बुधराम कंडुलना बताते हैं कि बरसात में बांधटोली गांव टापू बन जाता है. नाला में पानी पूरी तरह भर जाता है. पानी का बहाव भी तेज हो जाता है. ऐसे में नाला को पार करना मुश्किल होता है. नेलशन होरो बताते हैं कि नाला में पानी भर जाने के कारण बीमार या बूढ़े व्यक्ति को ढोकर पार करना पड़ता है. बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है. रोड़ो के मोजीर अंसारी कहते हैं कि नाला के दोनों ओर पीसीसी पथ बना हुआ है. परंतु नाला पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है.

ग्रामसभा में उठी पुल बनाने की मांग :

गांव में ग्राम प्रधान मसीह मुंडा की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्रामसभा हुई. जिसमें बांधटोली नाला पर पुल बनाने की मांग की गयी. विधायक सुदीप गुड़िया के नाम से एक मांग पत्र तैयार किया गया तथा ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पुल निर्माण की मांग की गयी.

जल्द बनाया जायेगा पुल : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि ग्रामीणों के माध्यम से बांधटोली नाला पर पुल नहीं होने की जानकारी मिली है. विभागीय अधिकारियों से बात कर प्राथमिकता के आधार पर यहां पुल का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या मेरी समस्या है. उनके हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola