नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

नीट पेपर लीक मामले को लेकर खूंटी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

खूंटीः नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों व कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की.

छात्रों और विपक्षी नेताओं के साथ हुए व्यवहार की निंदा

धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने छात्रों और विपक्षी नेताओं के साथ किए गये व्यवहार की भी निंदा की.

राष्ट्रपति के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में नीट परीक्षा की सीबीआई जांच कराने, दोषियों को कड़ी सजा देने, प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा पारदर्शी परीक्षा आयोजित करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

मौके पर नईमुद्दीन खां, विलसन तोपनो, गोपाल भगत, रविकांत मिश्रा, जुनैद अंसारी, गुलाम गौस, सुनीता गोप, अमिर हुसैन, उस्मान खां, राहुल केसरी, बंधू गंजू, धर्मदास कंडीर, फिरोज आलम, विक्रम नाग, सुमन देवी, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो, अनमोल होरो सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola