विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड में झामुमो को मिली बढ़त
Updated at : 24 Nov 2024 6:20 PM (IST)
विज्ञापन

तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कर्रा प्रखंड के सात पंचायत सहित तोरपा, रनिया व सिमडेगा जिले का बानो प्रखंड आता है.
विज्ञापन
तोरपा.
तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कर्रा प्रखंड के सात पंचायत सहित तोरपा, रनिया व सिमडेगा जिले का बानो प्रखंड आता है. इन सभी प्रखंड में झामुमो उम्मीदवार सुदीप गुड़िया को बढ़त मिली. सबसे अधिक 19811 वोट की बढ़त तोरपा प्रखंड में मिली. तोरपा में सुदीप गुड़िया को कुल 32794 वोट व भाजपा के कोचे मुंडा को 12983 वोट मिले. कर्रा के सात पंचायत में सुदीप गुड़िया को 11368 वोट व भाजपा के कोचे मुंडा को 5333 वोट मिले. सुदीप गुड़िया को 6035 वोट की बढ़त मिली. रनिया में सुदीप गुड़िया को 13341 व कोचे मुंडा को 6182 वोट मिले. रनिया प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 7159 वोट की बढ़त प्राप्त हुई. बानो प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 22215 वोट मिले जबकि कोचे मुंडा को 15328 वोट मिले. बानो प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 6887 की बढ़त मिली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




