औचक निरीक्षण में खुली पोल, गायब मिले कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में खुली पोल, गायब मिले कर्मचारी

नगर पंचायत बुंडू के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कचरा रिसाइकिल डंप का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

तमाड़. नगर पंचायत बुंडू के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने मंगलवार को बिरसा मोड़ स्थित कचरा रिसाइकिल डंप का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डंप परिसर में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला. जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये. अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितताएं सामने आयी हैं. कचरा प्रबंधन को लेकर लापरवाही स्पष्ट रूप से देखी गयी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. नगर की ताकि साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाकर इसे और बेहतर बनाया जा सके.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola