कई पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है.
खूंटी. एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. एसपी ने खूंटी महिला थाना प्रभारी फुलमनी टोप्पो को पुलिस लाइन भेजा है. उनके स्थान पर सपना सुलेखा को थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं खूंटी थाना के थाना प्रभारी रहे मोहन कुमार को तोरपा अंचल का प्रभारी बनाया गया है. वहीं खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह को मारंगहादा अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. खूंटी महिला थाना प्रभारी की नयी थाना प्रभारी सपना सुलेखा को निवर्तमान थाना प्रभारी फुलमनी टोप्पो ने कार्यभार प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










