खूंटी में संत निरंकारी मंडल के तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन, 37 सेवादारों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाते सिविल सर्जन और अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी के सत्संग भवन में संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 37 सेवादारों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया. सिविल सर्जन ने शिविर की सराहना की.
खूंटी: संत निरंकारी मंडल की ओर से सदर अस्पताल खूंटी के सहयोग से हुटार स्थित सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक और सत्संग भवन के चक्रधारी सिंह ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर चक्रधारी सिंह ने कहा कि सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को जीवन मिल सकता है. सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा कि जिले में थैलेसीमिया पीड़ितों और गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है. ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं. उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी.
शिविर में कुल 37 सेवादारों ने रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सत्संग का भी आयोजन हुआ. शिविर को सफल बनाने में नवीन भगत, रविंद्र गोप, देवेंद्र, सूर्यनाथ पाठक, लखींद्र नायक सहित रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ आनंद किशोर उरांव, काउंसलर निशांत झा और सुशांत नाग का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










