गेंदा की खुशबू से महकेगा खूंटी, आदिवासी किसानों को मिलेगा रोजगार का सहारा

Updated:
विज्ञापन
किसानों के बीच गेंदा फूल के पौधे वितरित | Prabhat Khabar Network

किसानों के बीच गेंदा फूल के पौधे का वितरित | Prabhat Khabar Network

खूंटी में किसानों को गेंदा फूल के पौधे वितरित किए गए. अफीम की खेती छोड़ अब किसान गेंदा की व्यावसायिक खेती से अपनी आय बढ़ाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे.

विज्ञापन

खूंटी: जिले में शनिवार यानी 1 अगस्त को गेंदा पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां किसानों के बीच गेंदा के पौधों का वितरण कर उन्हें फूलों की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रदान संस्था के सहयोग और खूंटी महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के माध्यम से किया गया. गेंदा फूल के पौधे खूंटी के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे. इससे अफीम की खेती के लिए बदनाम रहे खूंटी के ग्रामीणों के लिए गेंदा फूल की खेती वैकल्पिक खेती और आय का साधन बनेगी.

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गेंदा की खेती कम लागत में बेहतर आमदनी देने वाली फसल है. इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक और टिकाऊ आजीविका को भी बढ़ावा मिल रहा है. संस्था के प्रतिनिधियों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से गेंदा की खेती करने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी.

कार्यक्रम में किसानों ने भी गेंदा की खेती को लाभकारी बताते हुए अधिक क्षेत्र में इसकी खेती करने की इच्छा जताई. कार्यक्रम में प्रदान संस्था की प्रीति बोरा, निधि सिंह, स्वरूप जना, अमित कुमार और कुलदीप मुंडा उपस्थित रहे. वहीं किसान उत्पादक संगठन की अध्यक्ष सुनीता देवी और सुनीता कुमारी भी मौजूद रहीं. मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि गेंदा की खेती आदिवासी अंचल के किसानों के लिए आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola