16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिपः खूंटी के निशानेबाजों ने जीते 24 पदक

Updated:
विज्ञापन
पदक हासिल करने वाले खूंटी शूटिंग क्लब के निशानेबाज | Prabhat Khabar Network

पदक हासिल करने वाले खूंटी शूटिंग क्लब के निशानेबाज | Prabhat Khabar Network

16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 24 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

खूंटी: आसनसोल शूटिंग क्लब चांदमारी में आयोजित तीन दिवसीय 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खूंटी के निशानेबाजों ने 24 पदक हासिल किए, जिसमें तीन स्वर्ण, छह रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं.

पदक जीतने वालों में 10 मीटर पीप साइट राइफल में अर्चना कुमारी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक तथा सब-यूथ और यूथ वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. रचित रंजन प्रसाद ने 10 मीटर पीप साइट राइफल के यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीता. चिराग कुमार ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सीनियर टीम वर्ग में स्वर्ण पदक और यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया.

अनन्य शर्मा ने 10 मीटर पिस्टल में इंटर स्कूल वर्ग और सब-यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीता. रोशन होरो ने 10 मीटर पिस्टल के सीनियर टीम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. विवेक कुमार ने 10 मीटर पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता.

ऋषभ नाग ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया. रूपेश कुमार ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता. शिवानी कुमारी ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में रजत और यूथ वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया.

अक्षिता कुमारी ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के यूथ वर्ग में रजत पदक तथा विद्या कुमारी ने यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीता. चैंपियनशिप में क्लब के निशानेबाजों ने इंटर स्कूल नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है. सभी चयनित खिलाड़ी भोपाल में आयोजित होने वाली इंटर स्कूल नेशनल कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.

इसके अलावा क्लब के 12 निशानेबाजों ने ईस्ट जोन और प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है. ये खिलाड़ी आगामी ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कोच अनुज कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लगातार अभ्यास का परिणाम है. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने बधाई दी है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola