सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबा आम्रेश्वर धाम में तैयारी पूरी, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

आम्रेश्वर धाम में शाम का दृश्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में पहली सोमवारी को लेकर विशेष तैयारियां पूरी. श्रद्धालुओं ने की शृंगार पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
खूंटी: बाबा आम्रेश्वर धाम में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने पूरे दिन जलार्पण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. शाम को धाम में शृंगार पूजा का आयोजन किया गया. इसके लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और शिवलिंग को फूल-मालाओं से भव्य रूप दिया गया. शृंगार पूजा में बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
देर शाम अधिकारियों ने आम्रेश्वर धाम और बनई नदी का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इधर, सावन की पहली सोमवारी को लेकर धाम में विशेष तैयारी की गयी है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. कई भक्त रविवार रात से ही धाम पहुंचने लगे.
श्रद्धालु सुबह बनई नदी में स्नान कर जल उठाकर पैदल बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि सोमवारी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिला प्रशासन, पुलिस और समिति के पदाधिकारी विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










