अफवाहों से बढ़ी गैस की मांग, 29 के बाद होम डिलीवरी

नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव एवं सभी पार्षदों ने गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया.
तमाड़. नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव एवं सभी पार्षदों ने गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि पहले प्रतिदिन लगभग 250 सिलिंडर की खपत होती थी. लेकिन वर्तमान में लगभग 342 सिलिंडर प्रतिदिन आने के बावजूद कमी महसूस की जा रही है. एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति वास्तविक कमी के कारण नहीं. बल्कि लोगों में फैली घबराहट और अफवाहों के चलते उत्पन्न हुई है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से गैस संग्रह न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. आगे बताया गया कि आगामी 29 तारीख के बाद से गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










