रनिया में 80 लाख रुपये में बनेगा स्टेडियम

Updated:
विज्ञापन

जिले में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मौका देने के उद्देश्य से संसाधनों को विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान, प्रतिभा को लगेंगे पंख

खेल मैदान के लिए रनिया प्रखंड मुख्यालय में ढाई एकड़ जमीन चिह्नित

मैदान तैयार होते ही हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स खेल आयोजित किये जायेंगे.

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मौका देने के उद्देश्य से संसाधनों को विकसित किया जा रहा है. इसके तहत रनिया प्रखंड मुख्यालय में एक स्टेडियम बनाया जायेगा. स्टेडियम बनाने के लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है. इसके तहत रनिया प्रखंड मुख्यालय में लगभग ढाई एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गयी है. स्टेडियम का निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से होगा. स्टेडियम बनने के बाद हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स खेल आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा प्रखंडों में मिनी हॉकी स्टेडियम भी बनाये जायेंगे. इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

तीन करोड़ की लागत से लगेगा फ्लड लाइट

खूंटी के एसएस प्लस टू हाई स्कूल हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट लगायी जायेगी. इसमें लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत आयेगी. इसके तहत स्टेडियम में कुल छह फ्लड लाइट लगायी जायेगी. इसके बाद स्टेडियम में रात में भी हॉकी का अभ्यास और प्रतियोगिता आयोजित हो सकेंगी. फिलहाल स्टेडियम में ब्लू टर्फ बिछाया गया है. फ्लड लाइट नहीं होने के कारण रात में स्टेडियम का उपयोग नहीं हो पाता है. फ्लड लाइट लगाये जाने के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है. स्टेडियम को और विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है.

खूंटी में बन रहा है बैडमिंटन कोर्ट

खूंटी में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से एक बैडमिंटन स्टेडियम भी बन रहा है. इसमें बैडमिंटन के दो कोर्ट बनाये जायेंगे. खूंटी में पहले से बैडमिंटन के लिए कोर्ट मौजूद है, जो हेल्थ क्लब परिसर में संचालित है.

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मौका : डीएसओ

जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में काफी क्षमता है. उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए प्रयास किया जा रहा है. खेल के संसाधनों के विकास के लिए उपायुक्त के निर्देश पर कई कार्य किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola