आम उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार, निर्यात की संभावनाएं तलाशीं

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों से चर्चा करते टीम के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के तोरपा में एपीडा की टीम ने आम बागानों का निरीक्षण किया. अब स्थानीय आम उत्पादकों को बेहतर बाजार और निर्यात की नई संभावनाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

तोरपा. आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और झारखंड में उत्पादित आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में पहल शुरू की गयी है. इसी उद्देश्य से गुरुवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के प्रतिनिधियों ने तोरपा प्रखंड के बरकुली और उकरिमारी पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया.

विज्ञापन

टीम ने क्षेत्र के आम बागानों का निरीक्षण कर उत्पादन और बाजार की संभावनाओं का जायजा लिया. एपीडा के प्रतिनिधि अंजनी लकड़ा और सौमिक घोष के साथ राज्य मनरेगा टीम तथा जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान बागवानी कार्यों, आम के पौधों की स्थिति, संभावित उत्पादन और किसानों को होने वाली आय की जानकारी ली गयी.

टीम ने क्षेत्र में उत्पादित आम की गुणवत्ता और बाजार की मांग का भी आकलन किया. भ्रमण के दौरान स्थानीय स्तर पर उत्पादित आम को बेहतर मूल्य दिलाने तथा निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप तैयार कर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा की गयी.

बीडीओ नवीन चंद्र झा ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से विकसित आम बागानों को व्यापक बाजार से जोड़ना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है. इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम में सहायक अभियंता प्रिय रंजन मिश्रा, कनीय अभियंता विक्रम, रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola