जल पर्याप्त पंचायत की अवधारणा समझने तोरपा पहुंची टीम
ग्रामीणों के साथ चर्चा करते पंचायती राज विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
तोरपा प्रखंड में जल पर्याप्त पंचायत की अवधारणा को समझने के लिए पंचायती राज विभाग की टीम ने दौरा किया.जल संरक्षण और प्रबंधन के कार्यों का लिया जायजा.
तोरपा. जल पर्याप्त पंचायत की अवधारणा को समझने और इसे प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग की टीम ने गुरुवार को तोरपा प्रखंड का भ्रमण किया. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए.
टीम ने हुसीर पंचायत के गोपला और दियांकेल पंचायत के गुफू गांव में जल पर्याप्त पंचायत के तहत किये गये कार्यों का निरीक्षण किया. प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, प्रबंधन और उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों की जानकारी ग्रामीणों से ली. बीडीओ नवीन चंद्र झा, जिला पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों और प्रदान की.
टीम ने जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी. भ्रमण का उद्देश्य स्थानीय कार्ययोजना, बेहतर जल प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता के अनुभव साझा करना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए