कर्रा की सड़क पर कदम-कदम पर खतरा, गड्ढों में तब्दील हुआ कुलहुटू-हाकाजांग मार्ग
सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
कुलहुटू-हाकाजांग-नगड़ी मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है. जर्जर सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का हर समय खतरा बना रहता है.
सागीर अहमद की रिपोर्ट
कर्रा (खूंटी): कर्रा प्रखंड के कुलहुटू से हाकाजांग गांव होते हुए नगड़ी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और पत्थर के बोल्डर उभर आये हैं. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में 13-15 अगस्त तक तेज हवा-भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं
हाकाजांग गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव, बीडीओ, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक और सांसद को कई बार मौखिक रूप से जानकारी दी जा चुकी है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है. इस दौरान कई जिला उपायुक्तों का कार्यकाल भी गुजर चुका है, लेकिन सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है.
यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है. इसी सड़क से ग्रामीण रांची-धुर्वा मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं और नगड़ी बाजार जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विधायक राम सूर्या मुंडा को भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है.
भारी वाहनों के आवागमन से सड़क की हालत और खराब
ग्रामीण राजकुमार महतो ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क की मरम्मत करायी थी. भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण मोरम-मिट्टी टिक नहीं पाती है. वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. इससे छोटी पहिया वाले वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है और नये वाहन चालकों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
गड्ढों में गिरकर रोज चोटिल हो रहे लोग
ग्रामीण पूरन महतो ने बताया कि सड़क के गड्ढों में प्रतिदिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं. कई बार ग्रामीणों को गड्ढे में गिरे लोगों को उठाना पड़ता है. मुखिया और पंचायत सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सड़क की बदहाली से किसानों और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है.
सांसद, विधायक और मुखिया से सड़क दुरुस्त कराने की मांग
ग्रामीण महादेव नाग ने कहा कि सांसद, विधायक और मुखिया को हाकाजांग गांव की जर्जर सड़क की समस्या के बारे में कई बार जानकारी दी जा चुकी है. इसी सड़क से ग्रामीण रांची-धुर्वा मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं और नगड़ी बाजार जाते हैं. सड़क की बदहाली के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए