झारखंड में 13-15 अगस्त तक तेज हवा-भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
झारखंड में 13 से 15 अगस्त के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मॉनसून के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ, जानें कब और कहां होगी बारिश.
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने व मॉनसून के सक्रिय होने से 13 से 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा व वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 13 अगस्त को रांची सहित गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में बारिश होगी. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
14-16 अगस्त तक का मौसम
वहीं, 14 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में तेज हवा, वज्रपात व भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी व बोकारो में वज्रपात, तेज हवा व भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 15 अगस्त को रांची में कम, लेकिन अन्य जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. 16 अगस्त को खूंटी, रांची के कुछ हिस्से, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति
झारखंड में 21 व रांची में 9 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में एक जून से 12 अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में नौ प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए