रातू : बच्चे को लेने स्कूल गए अभिभावक पर डंडे से हमला, थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

रातू के लीवेंस स्कूल में एक अभिभावक पर डंडे से जानलेवा हमला हुआ. घटना तब हुई जब डॉ. दीपक कुमार अपनी पत्नी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का विरोध कर रहे थे. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रातू. सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से बच्चे को लेने पहुंचे अभिभावक डॉ दीपक कुमार पर एक व्यक्ति द्वारा डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. शिकायत के अनुसार, स्कूल में एक अभिभावक ने उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति

विरोध के बाद डंडे से हमला, सिर में लगी चोट

विरोध करने पर उक्त व्यक्ति स्कूल से बाहर निकलने के बाद डंडा लेकर उनका इंतजार कर रहा था. आरोप है कि उसने डॉ. दीपक कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया. इससे उनके सिर में गहरा कट लग गया और खून बहने लगा. शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना कई लोगों की मौजूदगी में हुई. उन्होंने आरोपी की तस्वीर और वाहन संख्या पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

इसे भी पढ़ें: रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola