कोचिंग जाने को निकलीं दो नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया भगाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं कोचिंग के लिए निकलीं और घर वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने स्थानीय युवकों पर उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की गई है.

विज्ञापन

Ranchi Two Minor Girls Missing Case : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक छात्रा की मां ने रातू थाना में आवेदन देकर दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. 

कोचिंग जाने निकलीं, घर नहीं आई

आवेदन के अनुसार, दोनों छात्राएं नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं और नौ अगस्त की सुबह करीब नौ बजे पंडरा में कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थीं. इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटीं. परिजनों ने कोचिंग सेंटर में जानकारी ली, जहां दोनों के नहीं पहुंचने की बात सामने आयी. परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की. 

इसे भी पढ़ें: आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो मैं भी अनशन पर बैठूंगा

दो युवकों पर छात्राओं को ले जाने का आरोप

इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि राहुल लोहरा, पिता विश्वकर्मा लोहरा, निवासी उरगुटु और सूरज लोहरा, पिता लक्ष्मी लोहरा, निवासी कोकदोरी, थाना पिठौरिया क्षेत्र, दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गये हैं. परिजनों ने पुलिस से दोनों नाबालिग छात्राओं की सकुशल बरामदगी की मांग की है. साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.  

इसे भी पढ़ें: जीएसटी घोटाला: जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola