रांची में बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना.

रांची में एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली गई. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Ranchi Chain Snatching: ओल्ड हजारीबाग रोड स्थित सीताराम सुजुकी के सामने विजयवर्गीय कॉलोनी के पास बुधवार सुबह अपराधी दिनदहाड़े सुशील मोहता (73) के गले से सोने की चेन झपट फरार हो गये. घटना सुबह करीब छह बजे उनके घर के पास मुख्य सड़क पर हुई. वारदात के बाद बाइक सवार दो अपराधी लालपुर की ओर फरार हो गये. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. 

बातचीत के बहाने बुजुर्ग को रोका

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पहले दूर से सुशील मोहता से एक व्यक्ति का नाम पूछा. उन्होंने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं रहता है. इसके बाद अपराधी कॉलोनी की ओर जाने लगे. बुजुर्ग ने उन्हें बताया कि अंदर का रास्ता बंद है. इस पर बाइक सवार अपराधी वापस मुख्य सड़क की ओर मुड़े. बाइक जैसे ही बुजुर्ग के पास पहुंची, पीछे बैठे अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद बाइक की रफ्तार बढ़ाकर दोनों लालपुर की ओर भाग निकले. 

ये भी पढ़ें- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सुशील मोहता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. पीड़ित का पेपर नैपकीन बनाने का यूनिट भी घटनास्थल के पास ही है. बताया गया कि उनका पोता इसी मुख्य सड़क से संत एंथोनी स्कूल की बस पकड़ता है. इसी वजह से घटना के समय वह सड़क पर मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है. फुटेज में बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मेदिनीनगर में सत्याग्रह, सूर्या सोनल सिंह ने उठाई युवाओं की आवाज



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola