युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, पहले दिन 20 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर खूंटी युवा कांग्रेस ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर शुरू किया. पहले दिन 20 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, 100 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

खूंटी: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस खूंटी जिला इकाई की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष सुमित पाठक और शारोन सुरिन के संयुक्त नेतृत्व में सात दिवसीय रक्तदान अभियान शुरू किया गया. अभियान के पहले दिन युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विज्ञापन

शिविर को सफल बनाने में खूंटी प्रखंड अध्यक्ष यश राजनाथ सहदेव ने सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ आनंद उरांव और सदर अस्पताल के काउंसलर निशांत झा मौजूद रहे. अधिकारियों ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर से सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिलेगा.

सात दिनों में 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान अभियान अगले सात दिनों तक जारी रहेगा. अभियान के दौरान कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थिति में भर्ती मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है.

जिला उपाध्यक्ष सुमित पाठक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है. सदर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने यह पहल की है. युवा शक्ति जब समाज सेवा में लगती है, तभी वास्तविक बदलाव आता है.

जिला उपाध्यक्ष शारोन सुरिन ने कहा कि रक्तदान महादान है. किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने खूंटी के युवाओं से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. युवा कांग्रेस ने जिले के आम नागरिकों और युवाओं से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है. अभियान 12 अगस्त से सात दिनों तक जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola