एसआइआर को लेकर रनिया के बीडीओ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
एसआइआर को लेकर रनिया के बीडीओ ने की बैठक

राजनीतिक दलों के साथ एसआईआर-2026 को लेकर बैठक की गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत डांग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर बैठक की गयी. बैठक में बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि एक अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है. तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण कार्य 20 से 29 जून तक तथा बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 30 जून से 29 जुलाई तक करेंगे. मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 29 जुलाई तक पूरा होगा. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन पांच अगस्त को होगा. दावा और आपत्ति पांच अगस्त से चार सितंबर तक प्राप्त किए जायेंगे. उनके निस्तारण की प्रक्रिया तीन अक्टूबर तक चलेगी. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर 2026 को किया जायेगा. बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीएलए की सक्रिय भागीदारी से पुनरीक्षण कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न होगा तथा त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में सहायता मिलेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola