25 पीस चीरा लकड़ी लदी पिकअव वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तपकरा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी-कालेट पथ से अवैध रूप से लकड़ी लदा महिंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ा है.

विज्ञापन

खूंटी. तपकरा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी-कालेट पथ से अवैध रूप से लकड़ी लदा महिंद्रा पिकअप वाहन (जेएच 01डीपी 5810) को पकड़ा है. वाहन में कुल 25 पीस चीरा हुआ लकड़ी लदी थी. पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन भी बरामद किया है. वहीं चालक चुकाटोली गांव निवासी कुणाल स्वांसी को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि तपकरा थान क्षेत्र के जंगल से लकड़ी लोड कर पिकअप वाहन लोहाजिमी से कालेट की ओर जा रहा था. इसकी सूचना पर पुलिस ने लोहाजिमी से कालेट जाने वाली पथ पर निगरानी की. इस दौरान एक पिकअप वाहन को आते देखा गया. पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन को लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पीछा कर पकड़ ली. एसपी ने बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि लकड़ी को तपकरा के एक व्यापारी तक पहुंचाने का काम उसे सौंपा गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने कहा कि लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सख्त कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा, तपकरा थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता, पुअनि रामजी यादव, सअनि जलेश्वर उरांव और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola