पेसा मोबिलाइजर सह पंचायत सहायक संघ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
पेसा मोबिलाइजर सह पंचायत सहायक संघ की बैठक

खूंटी जिला पंचायत सहायक संघ जिलाध्यक्ष बालगोविंद महतो की अध्यक्षता में पेसा मोबिलाइजर और पंचायत सहायकों की बैठक हुई.

विज्ञापन

खूंटी. स्थानीय कचहरी मैदान में रविवार को पेसा मोबिलाइजर प्रदेश अध्यक्ष सह खूंटी जिला पंचायत सहायक संघ जिलाध्यक्ष बालगोविंद महतो की अध्यक्षता में पेसा मोबिलाइजर और पंचायत सहायकों की बैठक हुई. बैठक में खूंटी जिला के सभी राजस्व ग्रामों में होनेवाली ग्राम सभा पर पंचायत के सभी कार्यों का जानकारी रखने वाले पूर्व से कार्यरत पेसा मोबिलाइजर और पंचायत सहायक को सहायक सचिव के रूप में चुने जाने के संबंध में विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यह अधिकार हमें पेसा के गजट में दिया गया है. इसके बावजूद बहुत ऐसे गांव हैं, जहां पर पंचायत सहायक को सहायक सचिव बनाये जाने पर विरोध हो रहा है. जिलाध्यक्ष बालगोविंद महतो ने कहा कि यदि पंचायत सहायक को सहायक सचिव नहीं बनाया गया, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वर बैठा ने मोबिलाइजर/पंचायत सहायक की नियुक्ति, सभी कार्य एवं दायित्व, पेसा कानून तथा सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola