मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 5:59 PM
एकल अभियान के मुरहू संच का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग एकल विद्यालय, कोड़ाकेल में रविवार को आयोजित किया गया.
खूंटी. एकल अभियान के मुरहू संच का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग एकल विद्यालय, कोड़ाकेल में रविवार को आयोजित किया गया. इस अवसर पर संच के 30 गांवों के आचार्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम में गत माह के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में विद्यालय संचालन के लिए पाठ्यक्रम पर चर्चा की गयी. अभ्यास वर्ग के दौरान आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. अंचल प्रशिक्षक प्रमुख खूंटी वीरेंद्र सिंह ने आचार्यों के साथ योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने को लेकर चर्चा की. इसके बाद आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर संच प्रमुख, मुरहू महेंद्र नाग, संच व्यास ओमपति सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










