अफीम के साथ एक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने अफीम के साथ तारो सिलादोन निवासी इकबाल खान को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

खूंटी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खूंटी-चुकरू मुख्य मार्ग में सिलादोन के समीप से पुलिस ने अफीम के साथ तारो सिलादोन निवासी इकबाल खान उर्फ लोहर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस को 747 ग्राम अफीम मिली है. पुलिस ने मौके से एक बाइक और मोबाइल जब्त की है. यह जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ऋषभ गर्ग ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को खूंटी-चुकरू मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों के मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. इस क्रम में पुलिस ने इकबाल खान को पकड़ लिया. वहीं अन्य फरार होने में सफल रहे. तलाशी में उसके कमर में बेल्ट के सहारे छिपाकर रखे 747 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल और बाइक को जब्त कर ली. एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पूर्व से दो एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. जिसमें वह फरार चल रहा था. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी मणि दीप, सअनि मनोज कच्छप और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola