छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक

Updated:
विज्ञापन
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक सहदेव महतो की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के जुरदाग और असलमारी में रविवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक सहदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तेली समाज के सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. वहीं धर्मशाला निर्माण के लिए कोष जमा करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. सभी सदस्यों ने इसके लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर जुरदाग पंचायत समिति एवं ग्राम समिति के गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष सहदेव महतो को चुना गया. वहीं सचिव के रूप में रोहित राम महतो, कोषाध्यक्ष गणेश राम गौझू, महामंत्री जनमेजय महतो, प्रवक्ता रोशन महतो और संचार अध्यक्ष सुरेंद्र राम गंझू को चुना गया. मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनारायण गंझू, सचिव किशोर कुमार गंझू, विश्वम्बर महतो, लाल महतो, महावीर राम, करमयाल महतो, रिका कुमारी, उषा देवी, शकुंतला देवी, तिलतमला देव, शिवरात्रि देवी, प्रियंका कुमारी, जगदीश महतो, सुरेंदु राम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola