सामूहिक सरहुल सह मिलन समारोह का आयोजन दो को

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक सरहुल सह मिलन समारोह का आयोजन दो को

दो अप्रैल को जिला स्तरीय सामूहिक सरहुल सह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. सामूहिक सरहुल मिलन समारोह खूंटी जिला समिति के तत्वावधान में दो अप्रैल को जिला स्तरीय सामूहिक सरहुल सह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर पाहन के द्वारा पूजन किया जायेगा. वहीं जादुर अखाड़ा में सरहुल संदेश और नृत्य का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद जादुर अखाड़ा से शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा मेन रोड होते हुये स्थानीय डीएवी पतरा मैदान तक जायेगी. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी उपस्थित रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष छोटराय मुंडा, उपाध्यक्ष बिरसा पाहन, जगमोहन पूर्ति, लोजो स्वांसी, जुरन सिंह मुंडा, संजय मुंडा, रेड़ा मुंडा, पूनम भेंगरा, डहरू पाहन, सुरेंद्र बिंझिया, दुलार मुंडा, भोला प्रधान, भीम सेन लोहरा, सचिव जगरनाथ मुंडा, मागो मुंडा, सह सचिव सुदर्शन भोगता, लीलू पहान, कोषाध्यक्ष गौतम मुंडू सहित अन्य जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola