ePaper

सरकार, प्रशासन व ग्रामीणों के बीच कड़ी हैं जनप्रतिनिधि

Updated at : 20 Jun 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार, प्रशासन व ग्रामीणों के बीच कड़ी हैं जनप्रतिनिधि

जिला परिषद की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी जिला परिषद की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णय पर कार्रवाई व विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि सरकार, प्रशासन व ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करते हैं जनप्रतिनिधि. क्षेत्र में योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण जन प्रतिनिधियों को अपने कर्तव्य व कार्य क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए. उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने कहा कि प्रखंड व पंचायत स्तर पर योजनाओं के चयन तथा कार्यान्वयन में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन व कार्यान्वयन करने की अपील की. बैठक में सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकानों में कार्ड धारकों की सूची लगाने व कम अनाज देनेवाले विक्रेताओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया. जिले के चिह्नित जर्जर भवन को ध्वस्त करने को कहा गया. कल्याण विभाग द्वारा बताया कि वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के लिए प्राप्त आवंटन 12,00,000.00 राशि में से 4,33,000.00 राशि खर्च कर 94 लाभुकों, अनुसूचित जाति के लिए प्राप्त आवंटन 1,50,000.00 राशि में से 58,000.00 राशि खर्च कर 10 लाभुकों एवं पिछड़ी जाति के लिए प्राप्त आवंटन 5,00,000.00 राशि में से 4,99,000.00 राशि खर्च कर 87 लाभुकों का लाभ दिया गया है. विद्युत विभाग ने रनिया प्रखंड के टिंगडीया व मुरहू प्रखंड के गनालोया में ट्रांसफॉर्मर लगा देने की जानकारी दी. भूमि संरक्षण विभाग के कर्मियों ने अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण कराने की जानकारी दी. बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पथ निर्माण विभाग, कृषि सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी, जिप सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola