Khunti News: खूंटी से PLFI के पांच सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बनाने वाले थे योजना

प्रेस वार्ता में घटना की जानकारी देती पुलिस
Khunti News: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये सभी रोन्हे जंगल में बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी.
खूंटी : खूंटी जिले के थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से पीएलएफआई के पांच उग्रवादी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार सदस्यों में इटकी थाना क्षेत्र के तरगढ़ी गांव का पवन कुमार ऊर्फ पवन महतो और करमा बारला, रामगढ़ निवासी सेंटू सिंह, पतरातू थाना क्षेत्र के हेहल बारकाकाना निवासी अभय कुमार सिंह ऊर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल हैं. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये सभी जंगल में बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग करने वाले हैं.
पुलिस को क्या क्या बरामद हुआ
पुलिस को इनके पास से एक कारबाइन (मैगजीन के साथ), एक गोली, छह पीएलएफआई का पर्चा, चार मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और एक बैग बरामद हुआ है. एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने रविवार को कर्रा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को सूचना मिली थी कि रोन्हे जंगल में पीएलएफआई के सदस्यों द्वारा संगठन के विस्तार करने, लेवी मांगने और फायरिंग करके ठेकेदारों के बीच भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से बैठक करने वाले हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है राजनीति, क्या है मराठा अस्मिता?
तीन का पहले से ही रहा था आपराधिक इतिहास
इस सूचना के अलोक में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसके बाद इस टीम ने रोन्हे जंगल में छापेमारी कर पांच पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से पवन कुमार ऊर्फ पवन महतो, सेंटू सिंह और दीपक मुंडा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. छपामारी टीम में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी विकास जायसवाल, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कांत और सशत्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




