केसीए जूनियर ने सोनेट ग्रीन को 68 रनों से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2025 6:57 PM
बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को केसीए जूनियर और सोनेट ग्रीन के बीच मैच खेला गया.
खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को केसीए जूनियर और सोनेट ग्रीन के बीच मैच खेला गया. जिसमें केसीए जूनियर की टीम 68 रनों से मैच जीत गयी. पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए जूनियर की टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए. जिसमें सर्वाधिक विवेक कुमार ने 75 रन बनाये. तनुज कुमार ने 26, रणवीर कर ने 20 और हर्ष कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में सोनेट ग्रीन की ओर से मेघनाथ कुमार, विशाल मुंडा ने दो-दो विकेट लिए, श्रेयश वशिष्ठ और जीशान ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट ग्रीन की टीम 130 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसमें सर्वाधिक विशाल मंडा ने 35, अमन राणा ने 33, रचित ने 17, श्रेयश ने 12 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में केसीए जूनियर की ओर से पीयूष कुमार ने छह, हर्ष कुमार, तनुज कुमार, नवीन कुमार कर और विवेक कुमार ने एक-एक विकेट लिए. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष कुमार को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










