कर्रा की सड़क दुर्घटना में जीजा-साला की मौत

Updated:
विज्ञापन
कर्रा की सड़क दुर्घटना में जीजा-साला की मौत

कर्रा प्रखंड क्षेत्र के चेरवादाग मोड़ के पास बुधवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना में जीजा-साला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड क्षेत्र के चेरवादाग मोड़ के पास बुधवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना में जीजा-साला की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कर्रा की ओर से आ रहे एक ऑटो और कर्रा से जलटंडा साप्ताहिक हाट की ओर जा रही एक बाइक के बीच चेरवादाग मोड़ के पास आमने-सामने टक्कर हो गयी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रमेश और उसका साला मुन्ना उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना में मुन्ना उरांव का दोस्त राजू कच्छप तथा ऑटो चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा भेजा. जानकारी के अनुसार मुन्ना उरांव रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू टोली का निवासी था. वह अपने दोस्त राजू कच्छप के साथ चिउर छापरा अपने जीजा के घर आया हुआ था. वहां से तीनों एक साथ जलटंडा साप्ताहिक हाट जा रहे थे. इसी दौरान चेरवादाग मोड़ के पास हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया. घायल राजू कच्छप और अनिल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा में भर्ती कराया गया है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. घायल ऑटो चालक अनिल कर्रा के पीपराटोली का निवासी बताया जा रहा है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola