सील्दा गांव में इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

खूंटी सील्दा गांव में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा इफ्तार पार्टी की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी सील्दा गांव में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा इफ्तार पार्टी की गयी. इसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों सहित गांव के बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए. इस मौके पर सिल्दा मस्जिद के इमाम शोएब अख्तर ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की. उन्होंने रोज़े की अहमियत और रमज़ान की बरकत के बारे में जानकारी दी. अंजुमन इस्लामिया सील्दा के सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि रमज़ान आत्म-सुधार, सब्र और इबादत का महीना है. उन्होंने शिक्षा और कुरान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इल्म हासिल करने की प्रेरणा दिया. समाजसेवी यासीन अंसारी ने बच्चों को नैतिक शिक्षा, बड़ों का सम्मान और सच बोलने की सीख दी. अंत में सभी रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और देश में शांति व सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola