भारत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों ने चुआड़ विद्रोह के नायक भूमिज मुंडा की ली जानकारी

Updated at : 25 Mar 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों ने चुआड़ विद्रोह के नायक भूमिज मुंडा की ली जानकारी

भारत मुंडा समाज के प्रतिनिधि चुआड़ विद्रोह के आंदोलनकारी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह (भूमिज मुंडा) के गांव झाटीझरना पहुंचे.

विज्ञापन

कर्रा. भारत मुंडा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल चुआड़ विद्रोह के आंदोलनकारी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह (भूमिज मुंडा) के गांव पूर्वी सिंहभूम जिला के झाटीझरना गांव पहुंचा. जहां प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चुआड़ विद्रोह के विषय में जानकारी प्राप्त की. स्व रघुनाथ सिंह के वंशजों ने चुआड़ विद्रोह के आंदोलन के बारे में जानकारी दी. जिसमें किस प्रकार ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन कर लोहा लिया था. इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गांव में स्थित स्व रघुनाथ सिंह (भूमिज मुंडा) की प्रतिमा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं उनके वंशज संजय सिंह, महीन सिंह, अमित सिंह, मालु सिंह, रिजेश्वर सिंह से मिले. उनकी वंशावली और खतियान को भी देखा. वहीं रघुनाथ सिंह द्वारा आंदोलन में उपयोग किये गये हथियार और तलवार भी देखे. जिसे वंशजों ने धरोहर के रूप में सहेज कर रखा है. भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन ने बताया कि आदिवासी क्रांतिकारियों के द्वारा देश की रक्षा और आजादी के लिए जो अपनी शहादत दी है. ऐसे महापुरुष को अन्य समाज के द्वारा हाइजैक करने और आदिवासियों की गौरवशाली इतिहास को भी चुराने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नयन गोपाल सिंह (भूमिज मुंडा) आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola