ePaper

गोवा में मारे गये युवक के आश्रितों को मदद करें : डीसी

Updated at : 09 Dec 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
गोवा में मारे गये युवक के आश्रितों को मदद करें : डीसी

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों का किया समीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला नियोजन विभाग और जिला बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए झारखंड असंगठित कर्मकार बोर्ड के अंतर्गत श्रमिकों का अधिक से अधिक निबंधन कराने और लाभुकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिकतम पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने को कहा. बैठक के दौरान गोवा के एक नाइट क्लब में हाल ही में हुई आगजनी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा की मृत्यु को लेकर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने मृतक के आश्रितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, राज्य विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना समेत अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों की अद्यतन स्थिति, भुगतान एवं लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि की समीक्षा की. उन्होंने योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मेधावी छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना तथा औजार किट सहायता योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं का प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को जागरूक करने का निर्देश दिया. जिला नियोजन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं के निबंधन कार्य की अद्यतन स्थिति जानी तथा निबंधन संख्या बढ़ाने को कहा. उन्होंने हाल ही में आयोजित रोजगार कैंप की जानकारी ली. बैठक में पुस्तकालय और आइटी लैब के बेहतर संचालन करने का निर्देश दिया. जिला बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने फोस्टर केयर, पीएम केयर स्कीम, कंपनसेशन, आफ्टर केयर स्कीम, सहयोग विलेज, आशा किरण विलेज की समीक्षा की. उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, पुनर्वास और संरक्षण संबंधी कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिया. बैठक में श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों का किया समीक्षाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola