पैदल यात्रा कर कई तीर्थ स्थलों का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
पैदल यात्रा कर कई तीर्थ स्थलों का किया भ्रमण

तोरपा निवासी सूरज कुमार सिंह (22) ने पैदल यात्रा कर कई तीर्थस्थलों का दर्शन कर शनिवार को वापस तोरपा लौटा.

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा निवासी सूरज कुमार सिंह (22) ने पैदल यात्रा कर कई तीर्थस्थलों का दर्शन कर शनिवार को वापस तोरपा लौटा. उसने लगभग 2300 किलोमीटर की अकेले पैदल यात्रा की. इस दौरान उन्होंने काशी, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन किया. पेशे से पेंटिंग का काम करने वाला सूरज 19 फरवरी को तोरपा से तीर्थयात्रा के लिए पैदल निकला था. उसने बताया कि उसके मन में पैदल तीर्थयात्रा पर जाने ख्याल आया. जिसके बाद उसने अकेले ही पैदल तीर्थयात्रा पर जाने का निर्णय लिया. घरवाले जाने से मना करते इस कारण पैदल तीर्थ यात्रा पर जाने की बात नहीं बतायी. सूरज ने बताया कि यात्रा के दौरान वह दिन भर चलता था. अंधेरा होने पर धर्मशाला, मंदिर या सड़क किनारे कहीं सो जाता था. रास्ते में कई लोग मिलते थे. यात्रा के दौरान सभी का सहयोग मिला. यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. अब संपूर्ण भारत यात्रा पैदल जाने की इच्छा है. सूरज के लौट आने पर परिवार व मोहल्ला वासियों ने स्वागत किया.

2300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वापस लौटा तोरपा का सूरज कुमार सिंहB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola