अड़की में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या

Updated:
विज्ञापन
अड़की में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या

अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी-घाघरा रोड में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी-घाघरा रोड में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना रविवार सुबह की है. मृतक की पहचान तोड़ांग पंचायत के पोटोबेड़ा टोला निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार की सुबह उसके शव को बीरबांकी-घाघरा रोड में देखा. जिसके बाद इसकी जानकारी अड़की थाना को दी. जिसके बाद अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चमरा मुंडा शनिवार को अपनी बाइक से बीरबांकी बाजार गया था. आशंका जतायी जा रही है कि बाजार से लौटने के क्रम में अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर बीरबांकी ग्राम सभा के सदस्यों ने गहरा रोष व्यक्त किया है. वहीं ग्राम सभा ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola