खूंटी जेल के बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 19 Apr 2026 6:49 PM

विज्ञापन

खूंटी में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

खूंटी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष खूंटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उप कारा खूंटी में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और जेल अदालत के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव ने बंदियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी की. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है. न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने में जेल अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि जेल अदालत में निस्तारण के लिए कोई उपयुक्त मामला प्रस्तुत नहीं किया गया. हालांकि बंदियों को जेल अदालत के महत्व तथा न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता डेप्युटी चीफ नम्रता कुमारी, अजय कुमार मिश्रा, जेल पीएलवी और अन्य उपस्थित थे.

खूंटी में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola